फूलपुुर: मुख्य विकास अधिकारी ने सैदाबाद का किया निरीक्षण, खेल मैदान का काम शुरू नहीं करने पर 3 सचिवों का वेतन रोकने का दिया आदेश
शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने सैदाबाद विकास खंड का निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यों की समीक्षा की और खेल मैदान का कार्य शुरू नहीं करने के मामले में सचिव धर्मेंद्र दुबे, सुगन्धा शुक्ला और नेहा राय का वेतन रोकने का आदेश दिया। CDO ने कहा की विकास कार्यों में लापरवाही न बरती जाए।