फूलपुुर: डॉ गणेश प्रसाद विधि महाविद्यालय में रोजगार मेले का आयोजन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे CDO प्रयागराज
शुक्रवार को डॉक्टर गणेश प्रसाद विधि विद्यालय में जिला सेवायोजन द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमें 130 बच्चों का चयन हुआ। रोजगार मेले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सीडीओ प्रयागराज गौरव कुमार,संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि सबको रोजगार मिले और हम चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग रोजगार मेले में भाग ले और रोजगार पाएं।