फूलपुुर: मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज ने बरेठी गांव का किया निरीक्षण
बरेठी गांव में आज विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज गौरव कुमार.पहुंच कर सर्वप्रथम उन्होंने प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया, उसके बाद गांव में चल रहे विकास कार्यों को देखते हुए उन्होंने पानी टंकी के काम को धीमी पाया जिसको लेकर उन्होंने संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए।सीडीओ ने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही ना बरती जाए।