रामपुर: मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में DM और SP की उपस्थिति में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित की गई
Rampur, Rampur | Aug 5, 2025 मंगलवार को शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने, पदक विजेताओं को सम्मानित करने और खेल संघों की आय बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने उपक्रीड़ा अधिकारी को प्रचार के निर्देश दिए है।