गोपालगंज: थावे रोड पर रॉन्ग साइड से आई तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दो को कुचला; एक छात्रा की मौत, युवक घायल; पुलिस जांच में जुटी
गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के थावे रोड मे एनएच-531 पर सांसद आवास के समीप सोमवार को सुबह 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवती की मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार बस रॉन्ग साइड से आकर बाइक से भिड़ गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई.स्थानीय लोगों और पुलिस की