बहराइच: बहराइच में महिला थानाध्यक्ष बनीं मंजू, चार उप निरीक्षक लाइन हाजिर
बहराइच में एसपी ने पुलिस कर्मियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया। महिला थाने की प्रभारी शीला यादव को हटाते हुए उनके स्थान पर महिला चौकी नानपारा में तैनात मंजू यादव को महिला थानाध्यक्ष बनाया है। शनिवार को तबादला किया है। इसके साथ चार उप निरीक्षकों को लाइन हाजिर भी किया है।