बहराइच: सिलेटनगंज के ग्रामीणों ने अवैध कब्जा हटवाए जाने को लेकर डीएम से की शिकायत, कार्यवाही की मांग
नानपारा तहसील के सिलेटनगंज के ग्रामीणों ने अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई को लेकर शिकायती पत्र जिलाधिकारी को दिया है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि उनके द्वारा शिकायती पत्र देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं अवैध कब्जे से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसको लेकर कार्यवाही की मांग को लेकर शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहा लगाई है।