नुआंव: कठवंडा आग लगी में तीन घर जलकर हुए थे राख पीड़ित परिवारों को आपदा के तहत ₹12000 का दिया गया चेक
Nuaon, Kaimur | Apr 13, 2024 बीते बुधवार की शाम नुआंव प्रखंड क्षेत्र के कठवंडा में अचानक आग लगने से कठवंड़ा निवासी मुन्ना राम, ललन राम ,बब्बन राम का घर जल करके राख हो गया था। जिसमें एक बाइक सहित घर में रखा खाने पीने का सामान सहित कई अन्य सामान जलकर राख हुआ था। जहां CO के निर्देश पर शनिवार की दोपहर कर्मचारी गुरदीप ने पीड़ित परिवारों को ₹12000 का आपदा के तहत चेक दिया।