जींद: शहर की अनाज मंडी में शुक्रवार को 1300 क्विंटल सरसों की हुई खरीद, अब तक 23200 क्विंटल की कुल मंडी में हुई खरीद
Jind, Jind | Apr 12, 2024 शहर की अनाज मंडी में शुक्रवार को 1300 क्विंटल सरसों की खरीद हुई। शहर की अनाज मंडी में सरसों में नमी की मात्रा की जांच कर सरसों खरीदी जा रही है। 8% से कम नमी की मात्रा की सरसों को मंडी में खरीदा जा रहा है। जिसके चलते अब तक 23200 क्विंटल सरसों की खरीद मंडी में हो चुकी है।