जशपुर: जशपुर बघिमा चौक पर तेज रफ्तार का कहर, दो बाइक आमने-सामने टकराईं
जशपुर जिले के बघिमा चौक में रविवार शाम करीब 6 बजे तेज रफ्तार के कारण दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। घटना में दोनों बाइक सवारों को मामूली चोटें आई हैं, वहीं दोनों वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि एक बाइक मनोरा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थी, जबकि दूसरी बाइक जशपुर की ओर से आकर चौक पर मुड़ने के लिए इंडिकेटर देकर मोड़ रही थी।