खागा: सनगांव हाइवे के किनारे झाड़ियों में लगी आग से मची अफरा-तफरी, भीषण आग को देखकर मचा हड़कंप, HT लाइन टूटकर गिरने से लगी आग
Khaga, Fatehpur | May 31, 2026 फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र स्थित सनगांव मोड़ के पास सड़क किनारे झाड़ियों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठती देख आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार टूटकर झाड़ियों पर गिर गया, जिससे आग भड़क उठी। आग फैलती देख आसपास के दुकानदार तत्काल उसे बुझाने में जुट गए