रामगढ़: साइबर ठगों के ‘खातेबाज’ चढ़े पुलिस के हत्थे, रामगढ़ में म्यूल हंटर अभियान की बड़ी कार्रवाई
Ramgarh, Alwar | May 24, 2026 रामगढ़ थाना पुलिस ने रविवार दोपहर 12 बजे साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे “म्यूल हंटर अभियान” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जो साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध करवाकर ठगी की रकम इधर-उधर पहुंचाने का काम करते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो एंड्रॉयड मोबाइल और सिम कार्ड भी बरामद किए हैं।