जिले में राजस्थान दिवस पर राजस्थान फेस्टिवल के तहत मंगलवार को जिला परिषद सभागार में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर से युवाओं को सजीव प्रसारण के माध्यम से संबोधित करते हुए विकसित राजस्थान को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।