शहपुरा: तहसील कार्यालय शहपुरा में राजस्व विभाग कि समीक्षा बैठक हुई आयोजित, एसडीएम ने दिए निर्देश
शहपुरा के तहसील कार्यालय में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक बुधवार शाम 4:00 आयोजित की गई जहां एसडीएम ऐश्वर्या वर्मा ने भू अर्जन प्रकरण रजिस्ट्री पंजीयन भू राजस्व संग्रहण नामांतरण बटवारा और सीमांकन की प्रगति पर विस्तृत समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणो का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। दरअसल एसडीएम ने मानसून में प्रभावितों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।