मंडीदीप। नगर के दशहरा मैदान में 23 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले भव्य हिंदू सम्मेलन की तैयारियों के तहत सोमवार को भूमि पूजन एवं यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र अग्रवाल ने सहभागिता कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नगरवासी उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह।