कोल: मथुरा कट में स्कॉर्पियो ने कांवड़िये को रोंदा, कार में सवार अन्य कांवड़ियों को स्थानीय लोगों ने पीटा, 6 घायल
Koil, Aligarh | Jul 20, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना सासनीगेट इलाके के मथुरा कट हाईवे की है। जहां रविवार की देर रात्रि एक स्कॉर्पियो कार ने कांवड़ लेकर आ रहे एक व्यक्ति को रौंद दिया। हादसे में कावड़िया दाताराम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार में सवार लोगों के साथ मारपीट कर दी। जिसमें पांच लोग घायल हो गए।