स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में आज सीमावर्ती इलाके में स्थित देव संस्कृति ग्रामोदय इंटर कॉलेज (रामपुर) परिसर में "विष मुक्त खेती नशा मुक्त गांव" विषयक पर चौपाल का आयोजन कर स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान को सफल बनाने का सामुहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रतिनिधियों द्वारा नशा मुक्त, भय मुक्त समाज शपथ दिलाई।