बेगूसराय: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर कहा, उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए उन्होंने ममता बनर्जी से इस्तीफा की मांग की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि बंगाल के मुख्यमंत्री रेपिस्ट को बचाने का काम कर रहे हैं। ऐसे मुख्यमंत्री को अपने पद पर रहना नहीं चाहिए। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।