महिलाओं पर हो रहे हैवानियत को लेकर मैदागिन से लहुराबीर तक महिलाओं ने निकाली आक्रोश रैली
वाराणसी में महिलाओं के साथ देश भर में बढ़ते अपराध को लेकर मानवाधिकार संरक्षण मिशन के बैनर तले विभिन्न संगठनों की महिलाओं ने आक्रोश रैली निकाली। ये रैली मैदागिन से लेकर आज़ाद पार्क लहुराबीर तक महिलाओ द्वारा निकाला गया।