संतान प्राप्ति की कामना को लेकर आज रात से शुरू होगा लोलार्क कुंड स्नान, लाखों की संख्या में शामिल होते है लोग
वाराणसी। संतान प्राप्ति के लिए लोलार्क कुंड में लोलार्क छठी पर स्नान की मान्यता है। जहां स्नान करने के लिए देश ही विदेशों से लोग आते है। लाखों की संख्या में लोग स्नान करते है। आज रात 12 बजे से स्नान शुरू होगा जो कल रात 12 बजे तक चलेगा। श्रद्धालुओ की बढ़ती संख्या को बैरिकेडिंग कर दिया गया है। वही लोगों को राहत देने के लिए रूट डायवर्जन किया गया है।