वाराणसी के मान मंदिर घाट पर गंगा में कूदने जा रही युवती को NDRF और मांझी ने बचाया
वाराणसी के मान मंदिर घाट पर आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल वाराणसी के बगवानाला हुकुलगंज की रहने वाली 20 वर्षीय युवती गंगा में कूदने जा रही थी। लेकिन वहां मौजूद NDRF और स्थानीय मांझी द्वारा बचा लिया गया। बताया जा रहा है लड़की काफी डरी हुई थी। जलपुलिस को सूचना देकर उसे दशाश्वमेध थाने भेजा गया।