फरेंदा: फरेंदा में मोहर्रम पर 50 ताजिया जुलूस निकाले गए, पुलिस रही मुस्तैद
फरेंदा में मोहर्रम पर तीन अखाड़ों से 50 ताजिया जुलूस निकाले गए। सुरक्षा को लेकर सीओ,एसडीएम और कोतवाली प्रभारी प्रशांत पाठक ने व्यवस्थाएं संभालीं। 150 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहे। जुलूस शांतिपूर्ण रहा और कर्बला पर दफन किया गया। सलीम, मुबारक, अब्बास व अन्य ने बताया कि यह पर्व हसन-हुसैन की याद में मनाया जाता है। जुलूस में लाठी से करतब दिखाना परंपरा रही है।