फरेंदा: धानी बाजार के राप्ती नदी में युवती ने लगाई छलांग, ग्रामीणों ने किया बचाव
महराजगंज के धानी बाजार में शनिवार शाम 28 वर्षीय रीमा ने मानसिक तनाव के चलते राप्ती नदी पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुल पर झोला छोड़ने के बाद रीमा ने नदी में कूद दी। मौके पर मौजूद युवकों ने तुरंत नदी में उतरकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। धानी चौकी इंचार्ज अखिलेश यादव के अनुसार, युवती मानसिक तनाव में थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।