कटंगी: कटंगी में मच्छरों से नागरिक परेशान, नगर परिषद की फॉगिंग के बाद भी नहीं मिली राहत, गंदी नालियों पर उठे सवाल
बदलते मौसम के साथ कटंगी शहर में मच्छरों का आतंक तेजी से बढ़ गया है। शाम ढलते ही मच्छरों का प्रकोप इस कदर बढ़ जाता है कि लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों में मलेरिया-डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर परिषद कटंगी ने शहर के सभी वार्डों में फॉगिंग मशीन के जरिए मच्छरों पर नियंत्रण की कवायद शुरू