लावालौंग: जलजमाव से मुख्य मार्ग बना टापू, बंद नाली से स्कूली बच्चे और राहगीर परेशान
लावालौंग (प्रातः आवाज) प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लमटा एनएच-22 से सटे लावालौंग प्रखंड मुख्यालय को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बरसात शुरू होने से पहले ही बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। सड़क पर जलजमाव की समस्या इतनी गंभीर हो गई है कि यह मार्ग किसी टापू जैसा नजर आने लगा है।