रोह: बिन्दीचक गांव के समीप तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर घायल
Roh, Nawada | Jul 9, 2026 कौआकोल-रोह मुख्य पथ पर बिन्दीचक गांव के समीप गुरुवार को तेज रफ्तार चारपहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अर्जुन महतो (सोखोदेवरा) और यमुना महतो (उक्सी, शेखपुरा) बाइक से नवादा जा रहे थे। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पीएचसी कौआकोल पहुंचाया गया