कटनी ग्रामीण: देवगांव में जंगली सूअर से टकराई बाइक, सूअर की मौत, बाइक सवार घायल, इलाज जारी
कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत देवगांव में एक सड़क हादसा सामने आया है, जहां बाइक सवार युवक की बाइक अचानक सामने आए जंगली सूअर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जंगली सूअर की मौके पर ही मौत हो जबकि बाइक सवार घायल हो गया घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।