भिंड नगर: तेज आंधी से बिजली केबलें टूटीं, पुरानी बस्ती समेत कई इलाकों में बिजली सप्लाई ठप
भिंड शहर में गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात आई तेज आंधी और खराब मौसम के चलते पुरानी बस्ती सहित कई क्षेत्रों में बिजली के केबल टूटकर गिर पड़े। अचानक आई तेज हवाओं के कारण बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई, जिससे रातभर कई मोहल्लों में अंधेरा छाया रहा। दरअसल तेज आंधी के दौरान जगह-जगह बिजली के तार और केबल क्षतिग्रस्त हो गए। इसके चलते बिजली सप्लाई ठप पड़ गई