बालाघाट: ब्रेन ऑपरेशन के बाद इलाज के दौरान जिला अस्पताल में युवक की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा
बालाघाट के वारासिवनी थाना क्षेत्र निवासी साहिल ठाकरे की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। 1 मई को रायपुर से बहन और जीजा को लेने जाते समय सिकंद्रा गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में उन्हें पहले वारासिवनी और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए गोंदिया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ब्र