बलिया: आज देर रात से बिगड़ेगा मौसम, 80 से 100 किलोमीटर की रफ्तार से आएगी आंधी, व्यापक रूप से होगी बारिश
Ballia, Ballia | May 28, 2026 बलिया में गुरुवार की देर रात आंधी तूफान के साथ व्यापक वर्षा का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 28 मई की दोपहर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सक्रिय होकर देर रात तक पूर्वी उत्तर प्रदेश पहुंचेगा। इसके प्रभाव से 28 मई से 31 मई तक प्रदेश के अनेक हिस्सों में व्यापक वर्षा, आंधी-तूफान तथा कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है।