दरभंगा: लहेरियासराय थाना की वार्ड नंबर 31 के भिगो मुहल्ले में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक की हुई हत्या , जांच में जुटी पुलिस
दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर 31 के भिगो में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक की नृशंस हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान जमालपुर निवासी राजू सहनी के 25 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि रास्ते को लेकर अपने प्रतिद्वंदी से विवाद चल रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों रोहित के गर्दन पर चाकू से वार कर दिया।