दरभंगा: लहेरियासराय थाना पुलिस ने लोहिया चौक से चावल से भरा हुआ एक ट्रक को किया जब्त, जांच में जुटे पदाधिकारी
लहेरियासराय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लोहिया चौक से अनाज से भरा हुआ एक ट्रक जब्त किया है। इस ट्रक में रखे सभी पैकेट में चावल रखा हुआ है जो जन वितरण प्रणाली को दी जाती है। पुलिस ट्रक को जब्त कर थाना मे रखी हुई है। वही इसके जांच में पदाधिकारी जुट गए हैं कि आखिर यह अनाज कैसी है और किस व्यक्ति की है। हर बिंदु की जांच पदाधिकारी अपने स्तर से कर रहे हैं।