दरअसल जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य के संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बूथ पर एक बूथ स्तर अधिकारी नियुक्त किया गया है। 10 दिसंबर को एक विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा। जिसके तहत जो व्यक्ति मिल नहीं रहे हैं या वह किसी अन्य पते पर शिफ्ट हो गए हैं उन व्यक्तियों की पहचान की जाएगी।