कवर्धा: सिल्हाटी गांव में तेज रफ्तार आर्टिगा कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार की मौके पर दर्दनाक मौत, चालक हिरासत में
पोंडी चौकी क्षेत्र के ग्राम सिल्हाटी के पास बिलासपुर–पोंडी NH-130A पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां गुरुवार कि दोपहर 03 बजे के करीब एक आर्टिगा कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान नरेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जो मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले का निवासी बताया जा