बिक्रमगंज: बिक्रमगंज के बरण मोड के पास ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर हुई मौत
बिक्रमगंज-डिहरी पथ पर सोमवार सुबह 11 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। यह घटना थाना क्षेत्र के बर्ना मोड़ के समीप हुई, जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक का सिर बुरी तरह कुचल गया, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।