सीहोर कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता
06 साल से फरार ₹5,000 का ईनामी डबल मर्डर आरोपी गिरफ्तार
सीहोर। थाना कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पिछले 06 वर्षों से फरार चल रहे ₹5,000 के ईनामी डबल हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की लंबे समय से तलाश की जा रही थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया।
पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
Ashta, Sehore | Jul 11, 2026