नौतनवा: पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सोनौली क्षेत्रांतर्गत पूर्व निर्मित महिला हेल्प डेस्क का किया गया उद्घाटन
महराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा बुधवार दोपहर को थाना सोनौली क्षेत्रांतर्गत पूर्व निर्मित महिला हेल्प डेस्क का जिर्णोद्धार कराया गया। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा जिर्णोद्धार उपरांत नवनिर्मित महिला हेल्थ डेस्क का उद्घाटन किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह व सोनौली थानाध्यक्ष व आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।