अनूपपुर: जिला मुख्यालय में घायल कोबरा का उपचार कर जंगल में छोड़ा, दो दिनों में 8 जहरीले सांपों का रेस्क्यू
जिला मुख्यालय अनूपपुर के सर्प प्रहरियों ने पिछले दो दिनों में शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से 8 जहरीले सांपों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित रूप से किरर के जंगल में छोड़ दिया। रेस्क्यू किए गए सांपों में 6 कोबरा और 1-1 कॉमन करैत शामिल हैं। इस दौरान ग्राम मझगवां के चटुआ गांव में एक किराना दुकान के अंदर दबकर घायल हुए कोबरा सांप रेस्क्यु किया।