चौपारण: चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता एक माह पूर्व गैस सिलेंडर चोरी के मामले का किया खुलासा, तीन चोर हुए गिरफ्तार
चौपारण थाना क्षेत्र के सिंघरावा पंचायत स्थित सत्यनाम भारत गैस ग्रामीण वितरण एजेंसी गोदाम से हुए गैस सिलेंडर चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना बीते 4 अगस्त की रात की हुई थी। जब गोदाम से सिलेंडर चोरी किए गए थे लगभग 1 महीने की गहन जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।