पटेरा: पटेरा के राजाबन्दी में छात्रावास की प्लास्टर टूटकर गिरी,8 छात्राएं घायल,2 गम्भीर
Patera, Damoh | Jul 1, 2026 पटेरा ब्लॉक के राजाबंदी गांव में नेता जी सुभाषचंद्र बोस बालिका छात्रावास भवन की प्लास्टर से सीलिंग टूट कर गिर गई हादसे में आठ छात्राएं घायल हुई जिन्हें स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मदद से इलाज के लिए पटेरा स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया सभी को प्राथमिक उपचार किया गया, घटना में दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल हुई जिन्हें बेहतर इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल रेफर किया।