अरथूना: खोडन में भीषण गर्मी में नलों में पानी नहीं आने से ग्रामीण परेशान
इन दिनों भीषण गर्मी के कारण जिले मे जनजीवन खासा प्रभावित है। ऐसे में खोड़न गांव में नलों में पर्याप्त पानी नहीं आने से ग्रामीण परेशान है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे पब्लिक एप की पड़ताल पर स्थानीय ग्रामीणों ने बताया की समय पर जलदाय विभाग द्वारा नालों में पानी नहीं दिया जा रहा है। भीषण गर्मी में आम जन और पशुओ को पानी पिलाने के लिए बड़ी भारी समस्या हो रही है।