मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी लापरवाही सामने आई है. प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक गर्भवती महिला को अस्पताल ले जा रही 108 एंबुलेंस बीच रास्ते में खराब हो गई, जिससे जच्चा-बच्चा की जान पर संकट खड़ा हो गया। हालांकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की नर्सिंग ऑफिसर और आशा कार्यकर्ता की तत्परता से एंबुलेंस के भीतर ही सुरक्षित प्रसव कराया गया