गुना जिला अस्पताल के मेटरनिटी वार्ड में एक महिला की चौथी जटिल डिलीवरी सुरक्षित कराई गई। 18 जनवरी को डॉ. सतीश राजपूत ने कहा, बरखेड़ा हाट निवासी रेखा बाई कुशवाहा की तीन डिलीवरी पहले ऑपरेशन से हो चुकी है। चौथी जटिल डिलीवरी बीती रात सुरक्षित कराई गई। बेटे को जन्म दिया है जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित है। महिला के पति सुनील कुशवाहा बोले, डॉक्टर भगवान का रूप होते है।