गुना नगर: गुना रेलवे स्टेशन पर मानवता की मिसाल, आरपीएफ जवान और मेडिकल टीम ने मां-बेटी की जान बचाई
गुना रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम वेटिंग एरिया में बेहोश पड़ी एक अज्ञात महिला को रेलवे मेडिकल टीम ने समय पर उपचार देकर बचाया। मिर्गी के दौरे के दौरान डॉक्टरों ने तुरंत प्राथमिक उपचार कर महिला को जिला अस्पताल रेफर किया। महिला के साथ मौजूद 5–6 माह की मासूम बच्ची को आरपीएफ जवानों ने संभाला और उच्च अधिकारियों की अनुमति से रेड क्रॉस के बाल शिशु गृह में सुरक्षित हैं