गुना नगर: आगरा: मायके जा रही पत्नी से पति ने बाजार में की मारपीट, पुलिस से मदद न मिलने पर महिला ने खाया जहर
म्याना थाना क्षेत्र के ग्राम अगरा में घरेलू हिंसा से आहत एक महिला ने जहर खा लिया। पीड़िता सुनीता बाई गुर्जर का आरोप है कि पति ने ऊमरी बाजार में और बाद में घर पर मारपीट की। शिकायत के बाद भी ठोस कार्रवाई न होने से वह टूट गई। महिला की हालत गंभीर है और जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।