गोपालगंज: गोपालगंज जिले में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित, बिजली व्यवस्था चरमराई
गोपालगंज जिले में बुधवार शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। आंधी के कारण कई जगहों पर बिजली के खंभे और तार क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे जिले की बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक अंधेरा छा गया। हालांकि तेज गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बारिश के बाद राहत मिली। मौसम खरा