औरैया: सत्तेस्वर निवासी ट्रेनी सिपाही की हरदोई में शारदा नहर में डूबने से दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
शहर के एक ट्रेनी सिपाही की हरदोई में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक सिपाही की पहचान गौरव कुमार उर्फ राजन श्रीवास्तव के रूप में हुई है, जो इन दिनों हरदोई पुलिस लाइन में प्रशिक्षण ले रहे थे। बताया जा रहा है कि टड़ियावां क्षेत्र में स्थित शारदा नहर में नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम