अम्ब: अप्पर अंदौरा के हरभजन सिंह को भाजपा ओबीसी मोर्चा का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया
ग्राम पंचायत अप्पर अंदौरा के उप प्रधान हरभजन सिंह को भाजपा ओबीसी मोर्चा का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। गांववासियों ने हरभजन सिंह का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। सोमवार दोपहर 3 बजे हरभजन सिंह ने उनकी इस नियुक्ति के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि वह पार्टी की नीतियों को घर -घर तक पहुंचाएंगे। समाज के पिछड़े वर्गों की आवाज बनेंगे।