कटकमसांडी: टोटो चोरी कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
पेलावल ओपी पुलिस ने टोटो चोरी मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों सूरज कुमार और विकास कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों जलमा कंचनपुर के निवासी हैं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर सिल्वार जंगल से चोरी गया टोटो (JH02BJ659) और उसकी चार बैटरियां बरामद की हैं। मामले में कांड संख्या 90/26 दर्ज किया गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।