भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अवसर पर नाबार्ड, मध्यप्रदेश क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा आयोजित सम्मेलन में मंत्री विश्वास सारंग हुए शामिल। सोमवार शाम करीब 5 बजे इस अवसर पर सहकारिता आयुक्त मनोज पुष्प, राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक मध्यप्रदेश की मुख्य महाप्रबंधक सी. सरस्वती सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।